अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ‘सूर्यवंशी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है. फिल्म ने ब्लॉकबस्टर वीकेंड देने के बाद चौथे दिन भी अच्छा बिजनेस किया. फिल्म ने पहले वीकेंड में 77.08 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ‘सूर्यवंशी’ के ओपनिंग डे यानी शुक्रवार का बिजनेस 26.29 करोड़ रुपये, शनिवार का 23.85 करोड़ रुपये और रविवार का 26.94 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 77.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
‘सूर्यवंशी’ ने चौथे दिन 14-15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यानी फिल्म ने अब तक 92 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म आज सौ करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सोमवार को एक वीडियो अनाउंसमेंट में बताया कि ‘सूर्यवंशी’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म दुनिया के 15 देशों में रिलीज हुई है।
‘सूर्यवंशी’ को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म पूरे भारत में 3,000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म एक हफ्ते में 120 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. फिल्म को महाराष्ट्र और गुजरात के सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता होने के बावजूद फायदा मिला है।









