पीएम मोदी का राजभवन में होगा रात्रि विश्राम, सभी डीजीपी के साथ करेंगे डिनर

Facebook
X
WhatsApp

यूपी पुलिस मुख्यालय में आयोजित हो रही तीन दिवसीय आल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस में पहुँच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 44 घंटे लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुँच चुके हैं। प्रधानमंत्री रात 8:45 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुँचेंगे। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री उन्हें रिसीव करेंगे। वहाँ से प्रधानमंत्री का काफिला सीधे राजभवन पहुचेगा। शनिवार को सुबह 9:10 बजे पीएम डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुँच जाएंगे। यहाँ करीब 10 घंटे वह सभी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के चीफ के साथ कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। शाम 7:15 बजे वापस राजभवन जाएंगे जहाँ सभी अधिकारियों के साथ डिनर करेंगे।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का कार्यक्रम

19 नवंबर

2.15 बजे गृह मंत्री पुलिस मुख्यालय पहुचेंगे।

8:00 बजे गृहमंत्री सीएम के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए अमौसी एयरपोर्ट पहुचेंगे।

8.45 बजे प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से निकलेंगे।

9.15 बजे प्रधानमंत्री रात्रि प्रवास के लिए राजभवन पहुचेंगे।

20 नवंबर

9.10 बजे प्रधानमंत्री सम्मेलन के लिए यूपी पुलिस मुख्यालय जाएंगे।

7.15 बजे राजभवन वापस लौटेंगे।

8-9 बजे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पुलिस मुख्यालय में सभी डीजीपी के साथ रात्रि भोज करेंगे।

9.15 बजे रात्रि प्रवास के लिए राजभवन लौटेंगे।

21 नवंबर

9.10 बजे प्रधानमंत्री पुलिस मुख्यालय पहुचेंगे।

4.30 बजे लखनऊ हवाईअड्डे से रवाना होंगे।

शाम 5.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें