जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर गोली के घाव

Facebook
X
WhatsApp

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर उपमंडल के केजी सेक्टर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा पर सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की पहचान उत्तराखंंड के अनिल चौहान के रूप में हुई है जो कि 8 गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे। जानकारी के अनुसार उनके शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। पर मौत की वजह आत्महत्या है या कुछ अन्य इस बात का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।मेंढर उपमंडल के केजी सेक्टर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा पर सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें