मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी की तरफ से 100 दिनों का प्लान तैयार किया गया भारत बनेगा दुनिया का टॉप सेमीकंडक्टर प्राइवर देश

Facebook
X
WhatsApp

भारत की पहचान पिछले कुछ वर्षों में सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर देश के तौर पर बन गई है। लेकिन अब भारत इससे आगे बढ़कर दुनिया में टॉप इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और सेमीकंडक्टर डिजाइन वाला देश बनना चाहता है। केंद्र सरकार की मानें, तो अगले 5 से 7 साल में भारत दुनिया का टॉप सेमीकंडक्टर बनाने वाला देश होगा। इससे ग्लोबली चिपसेट कमी की समस्या खत्म हो जाएगी।केंद्रीय मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी (MeitY) की तरफ से 100 दिनों का प्लान तैयार किया गया है। जिससे भारत को ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने माइक्रोसॉफ्ट फ्यूचर रेडी वर्चुअल इवेंट में कहा कि हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और मैन्युफैक्चरिंग सर्विस डिजाइन प्रोवाइडर बनने का हुनर रखते हैं। साथ ही हमारे पास अपार संभावनाएं हैं।केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत में सेमीकंडक्टर मिशन सेटअप करने का फैसला लिया। सरकार की तरफ से हाल ही में 76,000 करोड़ रुपये (10 बिलियन डॉलर) की रकम की मंजूरी दी है। इससे सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग के काम में इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार इन 76,000 करोड़ रुपये की स्कीम को अगले 6 सालों में जारी करेगी। इस स्कीम के तहत 2.3 लाख करोड़ रुपये भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाने में खर्च किया जाएगा। मंत्री के मुताबिक भारत तेजी से डिजिटल एडॉप्टशन की तरफ बढ़ रहा है। कोविड के दौरान हेल्थ, फिनटेक, एजूकेशन और स्किलर्स के क्षेत्र में काफी ग्रोथ हुआ है। ऐसे में साफ है कि इंटरनेट को केवल सर्फिंग और नेटफ्लिक्स और यू-ट्यूब देखते तक ही सीमित रखना चाहिए. यह वास्तव में लोगों के रोजाना के कार्यों को पूरा करने के लिए है। मौजूदा दौर में इंटरनेट भारत में एक आर्थिक जीवन रेखा बन गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें