अम्बेडकर नगर: आलापुर थाना क्षेत्र की स्थानीय बाजार मकरहीं मेंआवारा, शराबी,जुआरी असामाजिक तत्वों के खुराफात करने से माहौल खराब हो रहा है।आये दिन सुबह-शाम शराब पीकर कुछ लोग दुकानदार व राहगीरों को अक्सर परेशान करते रहते है।कभी किसी भी दुकान पर ख़रीदारी कर पैसा मांगने पर झगड़ा,झंझट व बवाल होना आम बात है।शराबी शराब पीकर यहाँ हुड़दंग मचाते हैं। माँ बहन बेटियों को गंदी-गंदी गालियां देना आम बात हो गई है। बाजारवासियों ने बताया कि शोहदे बाजार में आकर दुकानदारों को परेशान करते रहते हैं।समान का पैसा मांगने पर लड़ाई-झगड़े करने पर आमादा हो जाते हैं।बाजारवासियों ने पुलिस प्रशासन से मकरहीं बाजार में गश्त बढ़ाने की गुहार लगायी है।
रिपोर्ट : राजकुमार मौर्य
Post Views: 15









