शामली में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया है। मौके पर पुलिस फोर्स और पीएसी मौजूद है। सपा प्रत्याशी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। बता दें, नाहिद हसन कैराना से विधायक हैं। वह कैरानाकांड मामले में फरार चल रहे थे। 2016 में कैराना कांड में उनका नाम सामने आया था। भाजपा के तत्कालीन सांसद हुकुम सिंह ने आरोप लगाया था कि सपा सरकार में कैराना से हिंदू पलायन कर रहे हैं। कैराना मुस्लिम बाहुल्य इलाका है।
2019 में शामली की विशेष अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था और पूरे एरिया में मुनादी करवाई थी। सितंबर 21 में उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था, कुछ घंटों के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया। नाहिद हसन पूर्व विधायक मुनव्वर हसन के बेटे हैं। गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद से वह भूमिगत हो गए थे। नाहिद की मां तबस्सुम पूर्व सांसद हैं। उन्होंने 2018 के उप चुनाव में कैराना से चुनाव जीता था। इसके अलावा मेरठ के किठौर से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को भी टिकट मिला है। सहारनपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में 2 लोग जिंदा जल गए, जबकि 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट वजह आग लगी है। इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती
झांसी में युवा उद्यमी कारोबारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हत्या और हादसे के बीच उलझ गई है। भाई ने कहा कि सीने में गोली मारकर युवा उद्यमी की हत्या हुई है, जबकि पुलिस का कहना है कि उनको हादसे की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शनिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात डायल 112 पर एक्सीडेंट में कमलेश की मौत होने की सूचना मिली थी। परिजन गोली मारकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
बांदा में शुक्रवार रात शहर के मर्दन नाका के रहने वाले युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। रात में मुजीब (40) अपने घर मर्दन नाका जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई। CCTV फुटेज भी मिले हैं। उसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, घटना के कुछ दूरी पर एक तमंचा भी मिला है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर के किदवई नगर 40-दुकान मार्केट है। शुक्रवार देर रात मार्केट की 6 दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें देख आसपास के दुकानदारों अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।
आसपास के दुकानदारों का कहना है कि अगर आग पर जल्दी काबू न पाया जाता तो शायद आसपास की सभी दुकानें जल जातीं। आग लगने से कपड़े और बैग की 6 दुकानें जलकर राख हो गईं
हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ा। वहीं बदमाश की ओर से चलाई गई गोली में एडिशनल एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट को छूती हुई निकल गई। इससे वह बाल-बाल बच गए।
मुठभेड़ का यह मामला राठ कोतवाली क्षेत्र में बड़ा गांव इलाके का है। बाइक सवार तीन लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो तीनों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी दिनेश राजपूत गिरफ्तार हुआ है। इस पर पेट्रोल पंप सहित शराब सेल्समैन से लूट का आरोप है।
।









