आगरा में बल्व बदलने के विवाद में पिता-पुत्र को भाई ने मारी गोली, पुलिस ने पकड़ा

Facebook
X
WhatsApp

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक ही मकान में रहने वाले दो भाइयों में फ्यूज बल्ब बदलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसके भाई और भतीजा घायल हो गए। मौके पर आई पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता चंद्र कुमार और आनन्द पराशर भाई हैं और नगला अजीता में पैतृक मकान में रहते हैं। मकान के ऊपर के माले पर आनन्द पराशर परिवार के साथ रहते हैं और नीचे चंद्र प्रकाश पराशर रहते हैं। घर के लॉन का बल्ब फ्यूज हो गया था।

चंद्र प्रकाश ने हमेशा खुद बल्ब लाने की बात कहकर बड़े भाई से बल्ब लगवाने को कहा, इस पर आंनद ने उनके पोर्शन में बल्ब उन्हें खुद लगवाने की नसीहत दे डाली। बात बात में विवाद काफी बढ़ गया और आनन्द व उनके बेटे विकास ने चंद्र प्रकाश के पुत्र के ऊपर हाथ उठा दिया। इससे गुस्साए चंद्र प्रकाश ने लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी। घटना में आनंद और विकास दोनो को गोली लगी है।

कानपुर के बारासिरोही में रहने वाले आकाश गौड़ ने सोमवार रात इलाके की एक 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आकाश की तलाश शुरू की थी। बुधवार भोर बारासिरोही नहर के पास बने पुलिस पिकेट प्वाइंट के सामने से भागने की फिराक में गुजर रहा था। तभी प्वाइंट पर बैठे सिपाहियों ने उसे टोका। इस पर वह सिपाहियों पर फायरिंग करते हुए नहर की तरफ भागा। कंट्रोल रूम की सूचना पर कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे, आवास विकास चौकी इंचार्ज देवी शरण सिंह समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के घेराव करने पर आकाश ने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आकाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आवास विकास तीन चौकी इंचार्ज देवी शरण भी घायल हुए। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए कल्याणपुर से ले जाया गया है। वहीं, घायल दरोगा का भी इलाज कराया जा रहा है।

बरेली पुलिस है कि खेल करने में बाज ही नहीं आती। बारादरी पुलिस जिस अपराधी पर 13 मुकदमे दर्ज थे, उसे पाक साफ बताती रही। वहीं दूसरी तरफ इज्जतनगर पुलिस ने आरोपित विपिन गुप्ता को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ 13 गंभीर मामले दर्ज मिलने पर उसे जेल भेज दिया। जिसके बाद बारादरी पुलिस की किरकिरी हो गई।

बीते कुछ हफ्तों पहले बरेली के बारादरी थाने में हत्या के प्रयास मामले में नौ आरोपित शालू गुप्ता, गौरव शर्मा, अभिषेक, आदित्य द्विवेदी, अभिषेक सैनी उर्फ गोली, शिवम, अभिषेक प्रताप, बिट्टू व गोली उर्फ काला नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों को विपिन गुप्ता ने अपने यहां पनाह दे रखी है। CDR में भी इस बात की मुहर लग गई थी। उसी के घर के पास से घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस द्वारा बरामद की गई। बावजूद बारादरी पुलिस विपिन गुप्ता को पाक-साफ बताने में जुटी रह गई और वहीं आरोपित आंख-मिचौली का खेल खेल पुलिस से खेलते रहे।

प्रयागराज में सोमवार देर रात कौंधियारा थाना क्षेत्र के अतरी खुर्द गांव में शराब पीने के बाद उसके रुपए देने को लेकर चाचा-भतीजा व एक अन्य के बीच खून जंग शुरू हो गई। चाचा ने भतीजे की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, चाचा व एक अन्य रिश्तेदार मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को एसआरएन अस्पताल ले गयी, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कौंधियारा थाना क्षेत्र के अतरी खुर्द गांव निवासी राजू हरिजन व पड़ोसी मौजी लाल पारिवारिक चाचा भतीजे हैं। दोनों के घर के पास ही सरकारी देसी शराब की दुकान है। एक साथ दारू पीने के लिए गए थे। मौजू ने शराब खरीदी और दोनों ने मिलकर पिया। बताया जाता है कि दारू पीने के बात राजू हरिजन मौजी से दारू का रुपया मंगाने लगा, लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मौजी व राजू में विवाद शुरू हो गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें