दहेज में डबल बेड नहीं मिलने पर दूल्हे ने शादी से किया इनकार, जानिए फिर क्या हुआ

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के फर्रुखाबाद में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक दूल्हे राजा बारात लेकर लड़की के घर पंहुचे तो पता चला कि दहेज में उन्हें डबल बेड नहीं मिल रहा. फिर क्या था दूल्हे राजा बेड ना मिलने पर गुस्से से फैल गये. दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद वही हुआ, जो अक्सर फिल्मों या टीवी सीरियल में होता है. पुलिस की एंट्री हुई और शादी सम्पन्न।
मामला थाना अमृतपुर के करनपुर घाट का है. यहां रहने वाली मीरा (परिवर्तित नाम) की एटा जिले के पारा के रहने वाले राधेश्याम के बेटे उपेंद्र से शादी तय हुई थी. शुक्रवार रात दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पंहुचा. इस पर उसे पता चला की दहेज में ससुर जी बेड तो दे ही नहीं रहे. इतनी जानकारी होने पर दूल्हा नाराज हो गया. उसने फेरे लेने से इंकार कर दिया. दूल्हा ने शर्त रखी कि डबल बेड नहीं मिला तो बारात वापस हो जाएगी।

पुलिस जीप में बैठते ही ठिकाने आ गई अक्ल
दुल्हन के पिता ने बताया कि तय रकम के हिसाब से तिलक में दो लाख और पल्सर बाइक दी गई है. अब यह डबल बेड अलग से मांग रहे हैं. वर-वधु पक्ष के बीच विवाद बढ़ा, तो पुलिस की एंट्री हुई. दारोगा हल्का इंचार्ज सुरजीत मौके पर पहुंचे. वर पक्ष ने पुलिस की बात भी नहीं मानी. वे अपनी जिद पर अड़े रहे. इसके बाद पुलिस ने जैसे ही दूल्हे को थाने ले जाने के लिए जीप में बैठाया, उसने तुरंत शादी के लिए हामी भर दी. इसके बाद दूल्हे-दुल्हन ने सात फेरे लिये और बारात लेकर लौट गए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें