लखनऊ में तीन टांग वाले ‘डब्‍बू’ ने जंप लगाकर पकड़ा चोर, हर कोई कर रहा बहादुरी की चर्चा

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। पशु कितने वफादार होते हैं इसका अंदाजा आप इस घटना से लगा सकते हैं। जब कैसरबाग इलाके में अपने स्वामी के इशारा मात्र करने से तीन टांग के एक कुत्ते ने पर्स चोरी कर भाग रहे चोर को दौड़ाया और फिर पैर फंसाकर उसे गिरा दिया। इस बीच पीछे से आयी भीड़ ने चोर को पकड़ा और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दरअसल चोर बस अड्डे के पास आटो में सो रहे एक चालक का पर्स चोरी कर भागा था।
कैसरबाग बस स्टेशन के पास शुक्रवार को एक चालक आटो में सो रहा था। इस बीच एक चोर चालक की पर्स निकालकर भागा। यह देख पास खड़े एक व्यक्ति ने देखा और उसने शोर मचा दिया। यह देख आस पड़ोस के लोग शोर मचाते हुए पीछे भागे। चोर एक गली में घुस गया। यहां राजेश शुक्ला और उनकी भतीजी अपने कुत्ते डब्बू को टहला रहे थे।
पीछे से लोगों को चोर-चोर चिल्लाते देख राजेश शुक्ला और उनकी भतीजी ने कुत्ते डब्बू को इशारा किया और चोर के पीछे दौड़ा दिया। तीन टांग का डब्बू चोर को दौड़ा रहा था। एकाएक डब्बू ने एक जंप लगाई, ज‍िससे उसका पैर चोर की टांगों में फंस गया। इससे चोर लड़खड़ाकर मौके पर ही गिर पड़ा। इस बीच पीछे से अन्य लोग आ गए। उन्होंने चोर को पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया।
चोर के पास से चालक का पर्स भी बरामद कर ल‍ियाा गया। भीड़ ने पीटने के बाद चोर को पुलिस के सिपुर्द कर दिया। राजेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल पहले स्ट्रीट डाग पाला था। एक एक्सीडेंट में डब्बू का एक पैर खराब हो गया था। उसके तीन पैर हैं। वह तीन ही पैर से दौड़ता और चलता है। पुलिस ने बताया कि अभी कोई इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें