बक्सर-डीडीयू रेल खंड के दिलदारनगर में टूटी पटरी से गुजरी पंजाब मेल, ट्रेन की गति कम होने से दुर्घटना टली

Facebook
X
WhatsApp

गाजीपुर। बक्सर – डीडीयू रेल खंड के दिलदारनगर बाजार रेलवे क्रासिंग के पास अप लाइन में शनिवार की सुबह 6.30 बजे टूटी पटरी से ही 13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल गुजर गई। संयोग ठीक रहा कि स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने से रफ्तार धीमी थी नहीं तो ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। केबिन मैन मनोज कुमार द्वारा टूटी पटरी की सूचना स्टेशन पर देने पर रेल पथ निरीक्षक लल्लन प्रसाद ने पहुंचकर टूटी पटरी को दुरुस्त किया। अप मेन लाइन में 52 की जगह 60 किग्रा की नई रेल पटरी बिछाई गई है।
बाजार रेलवे क्रासिंग के केबिन के पास अप लाइन की वेल्डिंग वाले स्थान की रेल पटरी टूटकर दो हिस्सों में बंट गयी थी। अप लाइन में 13005 पंजाब मेल गुजर रही थी कि इसी दौरान केबिन मैन मनोज कुमार को ट्रेन गुजरने के दौरान रेल पटरी से तेज आवाज सुनाई दी। ट्रेन के गुजरने के बाद जब केबिन मैन ने नीचे जाकर देखा तो वेल्डिंग के पास नई रेल पटरी टूट कर दो हिस्सों में बंट गई थी। केबिन मैन ने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन को दी, वहां से सूचना दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई। सूचना पाकर रेल पथ निरीक्षक लल्लन प्रसाद ने पहुंचकर टूटे हुए रेल पटरी को दुरुस्त किया। रेल पथ निरीक्षक लल्लन प्रसाद ने बताया कि वेल्डिंग वाले स्थान पर पटरी टूटी है।पटरी को दुरुस्त कर काशन में ट्रेन को चलाने का मेमो स्टेशन को दिया गया है। जल्द ही रेल पटरी को वेल्डिंग किया जाएगा।
दिलदारनगर बाजार रेलवे क्रासिंग के केबिन के पास अप मेन लाइन में वेल्डिंग के पास टूटी रेल पटरी शुक्रवार को ही चटक गयी थी फिर भी रेल पथ विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उसे दुरुस्त नहीं किया और लगतार ट्रेनों के गुजरने के बाद पटरी दो हिस्सों में टूट गई। हालांकि, अप लाइन में रेल पटरी का मरम्मत कार्य महीनों से चलने के कारण विभाग द्वारा पहले 30 फिर 50 का काशन लगाए जाने से ट्रेन काशन में जा रही थी। शुक्रवार की सुबह टूटी पटरी से गुजरी पंजाब मेल का ठहराव दिलदारनागर स्टेशन पर होने के कारण ट्रेन की रफ्तार 30 थी जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें