लखनऊ में टीले वाली मस्जिद पर हंगामा करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, सख्त कार्रवाई की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद टीले वाली मस्जिद पर नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें वीडियो फुटेज और फोटो से उनकी शिनाख्त और तलाश की जा रही है। पुलिस नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
वहीं, रविवार देर शाम जेसीपी पीयूष मोर्डिया, डीसीपी पश्चिम सोमेन बर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ बड़े इमामबाड़े से लेकर कई अन्य संवेदनशील स्थलों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही कहा कि माहौल खराब करने की किसी ने कोशिश की तो ठीक नहीं होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

वहीं, पुलिस अधिकारी आमागी जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। एसीपी चौक आइपी सिंह ने बताया कि आगामी जुमे की नमाज पर इस बार सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। ड्रोन से लगातार छतों और पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। इंस्पेक्टर चौक ने बताया कि फुटेज के आधार पर हंगामा और नारेबाजी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।
आठ टीमें इंटरनेट मीडिया पर रखे है नजरः एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश हैं। इसके लिए आठ टीमें गठित की गई है। पश्चिम, मध्य, पूर्व, उत्तर, दक्षिण डीसीपी आफिस में एक एक टीम बनी है। दो टीम जेसीपी की और एक पुलिस कमिश्नरेट हेड क्वार्टर में बनी है। यह टीमें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेजों पर नजर रखे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें