महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोग घर में मृत मिले, पुलिस मान रही सामूहिक आत्महत्या

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ही परिवार के नौ लोगों की लाश उनके घर से मिली है। राजधानी मुंबई से 350 किलोमीटर दूर सांगली जिले के म्हैसल में ये मामला सामने आया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना है। पुलिस अफसरों का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का पता चलेगा।
सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने बताया कि सोमवार दोपहर को यहां एक घर में हमें नौ शव मिले हैं। तीन शव एक जगह पर थे जबकि छह घर में अलग-अलग जगहों पर मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर है और मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि शवों को देखकर ऐसा लगता है कि सभी की मौत कोई जहरीले पदार्थ खाने से हुई है।
मिराज तालुका के म्हैसाल में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत की यह घटना सोमवार दोपहर के वक्त सामने आई। ये परिवार एक डॉक्टर दंपत्ति का था। आसपास के लोग परिवार की आर्थिक बदहाली को परिवार के इस कदम को उठाने की वजह मान रहे हैं। ऐसा बताया गया है कि परिवार भारी कर्ज के नीचे दबा था। हालांकि अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें