पहले प्रेमी संग भागी विवाहिता, पति ने की दूसरी शादी तो पहुंची घर, ग्रामीणों ने लोहे के खंभे से बांधा

Facebook
X
WhatsApp

Ghatol: बांसवाड़ा जिले के एक गांव में देर रात को जमकर हंगामा हुआ. एक विवाहिता अपने पति को छोड़ 6 माह पहले प्रेमी के संग भागी थी, विवाहिता कल रात अपने पहले पति के घर पर अपने प्रेमी के साथ पहुंची और जमकर हंगामा किया. हंगामा देख ग्रामीण बड़ी संख्या पर मौके पर पहुंचे और प्रेमी और विवाहिता दोनों को लोहे के खंभे से बांध दिया. इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पुलिस पहुंची ने दोनों को डिटेन किया।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी पड़ाल क्षेत्र में एक विवाहिता ने प्रेमी के साथ ससुराल पहुंचकर हंगामा कर दिया. सास पर चाकू से हमला किया, क्योंकि विवाहिता को आशंका थी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. जबकि विवाहिता 6 माह पहले ही अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. विवाहिता के पति राहुल ने बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी बड़ी पडाल में घर से महज 200 मीटर दूरी पर अंजलि बुनकर के साथ हुई थी. शादी के बाद उसकी पत्नी अंजलि बीए के साथ एनजीओ में सिलाई सीख रही थी।

इसी बीच उसका परिचय डूंगरपुर के मुंगेड गांव निवासी आकाश व्यास के साथ हुआ. दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर करीब 6 माह पहले अंजलि राहुल को छोड़ प्रेमी आकाश से शादी कर ली. राहुल के परिजनों व अंजलि के पीहर पक्ष के लोगों ने पुलिस को अंजलि की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी थी. इधर, पत्नी के भागने के बाद से राहुल अवसाद में रहने लगा तो समाज स्तर पर अंजलि के पिता रमेश बुनकर के साथ सामाजिक समझौता कर राहुल को दूसरी शादी की इजाजत दे दी।

राहुल ने सामाजिक समझौते के बाद घलकिया गांव से 20 जून (मंगलवार) को नाता विवाह कर लिया. जब इसकी सूचना अंजलि को पता चली तो वह अपने प्रेमी आकाश के साथ मंगलवार रात करीब 9 बजे बड़ी पडाल में अपने पहले पति राहुल के घर पहुंच हंगामा किया. जब अंजलि हंगामा कर रही थी तो ग्रामीणों ने उसे व उसके प्रेमी आकाश को रस्सी से लोहे के खंभे पर बांध दिया और पीटाई की. फिर पुलिस को सूचना की, पुलिस ने मामला शांत कर दोनों को डिटेन किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें