सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपने रोमांस को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और उन्होंने ब्रेकअप करने फैसला कर लिया है. हालांकि सिद्धार्थ-कियारा ने ‘भूल भुलैया 2’ की स्क्रीनिंग में एक साथ शामिल होकर उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था. हालांकि अभी भी दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. इसी बीच कियारा ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफें करते हुए उन्हें ‘सबसे हैंडसम को-स्टार’ कहा है।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह के शूटिंग के दौरान चर्चे में आई थी. यह फिल्म बीते साल ओटीटी पर रिलीज हुई थी. फिल्म में कियारा-सिद्धार्थ की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इसके बाद दोनों को अक्सर साथ में पार्टी और अवॉर्ड नाइट में देखा जाता है. मगर दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है लेकिन अपनी स्पेशल केमेस्ट्री को लेकर लाइमलाइट रहते हैं।
कियारा -सिद्धार्थ अपकमिंग फिल्में
‘जुग जुग जियो’ के बाद आने वाले दिनों में कियारा आने वाली फिल्म ”गोविंदा नाम मेरा” में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा करेगी. दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास कई प्रोजेक्ट्स भी हैं. सिद्धार्थ जल्द ही साउथ की स्टार रश्मिका मंदाना के साथ ‘मिशन मजनू’ में दिखाई देंगे. उनकी पाइपलाइन में करण जौहर की ”योद्धा” और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ भी है।













