UP Weather: आज से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, पांच दिनों तक झमाझम बरसेंगे बदरा

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ. भीषण गर्मी और उमस झेल रहे राजधानीवासियों को सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है. मॉनसून का इंतजार मंगलवार से खत्म हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक सोनभद्र में ठिठका मॉनसून अब स्थानीय कारकों की वजह से सक्रिय होगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से बादलों की आवाजाही से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. मंगलवार को बारिश होगी। बुधवार से मॉनसून जोर पकड़ेगा और भारी बारिश का अनुमान भी लगाया गया है.

आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक मॉनसून का आगमन मंगलवार को हल्की या माध्यम बारिश से होगी. इसके बाद दूसरे दिन यानी बुधवार को तेज बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं. मॉनसूनी बारिश का यह सिलसिला 30 जून तक चलेगा. इसके बाद बही बादलों की आवाजाही के बीच हल्की या माध्यम बारिश होती रहेगी.

बुधवार से भारी बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को लखनऊ के तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी. हालांकि दोपहर बाद आसमान में बदली छाने की वजह से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. मंगलवार से एक दो स्पेल में बारिश की उम्मीद है. बुधवार से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. 30 जून तक मॉनसून की झमाझम बारिश की उम्मीद जताई गई है. मॉनसून के सक्रिय होने से लखनऊ और उसके आसपास में बारिश की संभावना प्रबल है.

रविवार को राजधानीवासियों को उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया. वैसे तो तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन हवा में आद्रता 66 प्रतिशत होने की वजह से उमस ने लोगों को खूब परेशान किया. अब मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार शाम से राहत मिलने की उम्मीद है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें