जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से पहले डोडा में पुलिस पर हमले की साजिश रच रहा लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डोडा पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कोटी डोडा में रहने वाली आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से चीनी पिस्तौल, 2 मैगजीन, 14 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे जांच जारी है।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में विश्व विख्यात अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू हो रही है। यह लगभग ढाई महीने चलेगी, जो 11 अगस्त को समाप्त होगी। कोरोना के कारण पिछले 2 साल से अमरनाथ यात्रा पर रोक लगी थी। ऐसे में इस बार 2 साल बाद अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा बुकिंग कराई जा चुकी है। वहीं प्रसासन के द्वारा भी यात्रा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं।

43 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 को शुरू होने कर 11 अगस्त 2022 को समाप्त हो जाएगी, इस दौरान यह यात्रा 43 दिन चक चलेगी। इसके साथ ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने वाली है।
पिछले कुछ महीनों से आतंकी घाटी में टारगेट किलिंग कर रहे हैं, जिसके कारण पहले से ही सुरक्षा बल सतर्क हैं। सुरक्षा बल अभियान चला कर आतंकियों के खिलाफ कार्यवाई कर रहे हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बल, पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसके साथ ही सरकार की ओर से भी सुरक्षा के मुद्दे पर कई दौर की बैठक हो चुकी है। सरकार के द्वारा कहा गया कि अमरनाथ यात्रियों की पूरी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

डीजीपी ने पुलिस आला अधिकारियों को घाटी के हर कोने, सड़क, सुनसान सड़क और इमरतों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नेशनल हाईवे व कैंपों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अमरनाथ यात्रा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए तीर्थयात्रियों की भी पूरी तरह चेकिंग की जाएगी। ताकि कोई भी तीर्थ यात्री के रूप में घुसकर किसी अप्रिय घटना को अंजान ना दे सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें