कन्नौज में फूड प्वाइजनिंग से दो सगी बहनों की मौत, मां की हालत बेहद नाजुक

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के कन्नौज जिले में सोमनार को एक परिवार के 8 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. इसमें दो सगी बहनों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 6 अन्य लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें एक महिला की हालत गंभीर है, उसे फर्रुखाबाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम ने सीओ को जांच सौंपी है।
मामला तालग्राम थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले का है. यहां सोमवार दोपहर परिवार के आठ लोग खेत में काम करने गए थे. काम रोककर पूड़ी-सब्जी बनाकर खाया. खाना खाने के कुछ देर बाद सभी को चक्कर, पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता 13 साल की रिया और 7 साल की रितिका की मौत हो गई. आसपास काम कर रहे किसानों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया. बेटियों की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।
अन्य सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 32 साल की पिंकी देवी की हालत गंभीर देखते हुए फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया. अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि कई लोग दोपहर में खेतों में अपना काम कर रहे थे. यहां उन्होंने पूड़ी-सब्जी खाई थी. दूषित खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. जिसमें अभी तक दो बच्चियों की मौत हो गई है. फूड डिपार्टमेंट की टीम को जांच करने के लिए मौके पर भेजा गया है. उधर, घटना के बाद पूरे गांव गम का माहौल है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें