युवक ने प्रेमिका को ही बना लिया सास, 3 साल लिव-इन में रहा फिर बेटी से कर ली शादी

Facebook
X
WhatsApp

ताजनगरी आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में अधिकारियों के सामने एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां शहर के एक युवक ने अपनी प्रेमिका को ही सास बना दिया और उसकी बेटी से शादी कर ली. प्रेमिका को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने परिवार परामर्श केंद्र में इसकी शिकायत की. युवक ने शादी करने के बाद प्रेमिका की बेटी को उसके घर वापस भेज दिया और फिलहाल फरार है।

यह मामला आगरा के यमुना किनारा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित परिवार का है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक पहले से ही शादीशुदा था. उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था, जिसे लेकर पत्नी के साथ भी उसका मुकदमा चल रहा है. इस बीच युवक ने जयपुर हाउस निवासी महिला के साथ प्रेम संबंध बना लिया. यह महिला भी पहले से शादीशुदा थी. उसकी एक बेटी भी है।

महिला ने युवक पर उसे धोखा देने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी कर ली. महिला अपनी शिकायत परिवार परामर्श केंद्र पहुंची और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी क़मर सुल्ताना ने बताया कि युवक के द्वारा प्रेमिका की बेटी से शादी करने का मामला संज्ञान में आया है. शादी के बाद से युवक फरार है. इस मामले में छानबीन की जा रही है. युवक के परिजनों से भी कॉन्टेक्ट किया जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें