UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में मेरठ से एक अजीब तरह का मामला सामने आया है. यहां एक प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए बिरयानी पार्टी रखी थी. बुधवार की शाम पार्टी शुरू होने के साथ ही लोगों में धक्का मुक्की शुरू हो गई. स्थिति यहां तक आ गई कि लोग बिरयानी का देग ही ढकेल कर ले जाने लगे. इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को देखकर हरकत में आई पुलिस ने शांति भंग और आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है. (UP Nikay Chunav 2023) जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र का है. यहां वार्ड 80 से नगर पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपने क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने के लिए बुधवार को बिरयानी पार्टी का आयोजन किया था. कहा जा रहा है कि इस पार्टी में उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच गए.
ऐसे में बिरयानी कम पड़ गई. ऐसे हालात में बची हुई बिरयानी की लूट खसोट शुरू हो गई. स्थिति यहां तक आ गई कि कुछ लोग डिब्बे लेकर भाग रहे थे तो कई लोग बिरयानी की देग ही घसीट कर ले जाने लगे. वहीं जो लोग किसी कारणवस इस धक्का मुक्की में शामिल नहीं हो पाए तो वह मोबाइल फोन से इस घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे.
इतने में किसी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. जानकारी होने पर नवचंदी थाना पुलिस ने मामले संज्ञान लेते हुए शांति भंग और आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि प्रत्याशी द्वारा बिरयानी के दावत की खबर पूरे शहर में फैल गई थी. इसके चलते प्रत्याशी के क्षेत्र के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में दूसरे मुहल्ले के लोग भी बिरयानी खाने पहुंच गए थे. ऐसे में अपने क्षेत्र के लोगों के हिसाब से बनवाई गई बिरयानी कम पड़ने लगी. बताया जा रहा है कि इस पार्टी में जो लोग आए थे, उन्होंने पहले बिरयानी खाया और फिर पालिथीन में भी भरने लगे थे.इसकी वजह से भी बाद में आए लोगों के लिए बिरयानी कम पड़ गई.
https://youtu.be/YVK-t3GaqfQ









