Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ती नज़र आ रही है. एक तरफ जहां भाजपा नेता धुर्वीकरण की राजनीति कर चुनाव जीतने में लगे है और तरह तरह के ब्यान दे रहे हैं. हालांकि इससे भाजपा को मुनाफा नहीं बल्कि अब बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि नगर निकाय चुनाव को भारत पाकिस्तान का चुनाव बताकर जो बड़ौत नगरपालिका परिषद की सीट का माहौल बना उससे अब भाजपा नेता खुद अपने जाल में फंसते नज़र आ रहे है. बड़ौत नगरपालिका सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अबलु हसन ने देर रात में अपना समर्थन रालोद की प्रत्याशी बबिता तोमर को दे दिया है.
जिससे रालोद खेमे में खुशी का माहौल है लेकिन भाजपा नेता का चुनावी गणित भी बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है. (Baghpat News) आपकों बता दें कि बागपत की बड़ौत नगरपालिका परिषद सीट से अध्यक्ष पद पर भाजपा से सुधीर मान, रालोद से बबिता तोमर पत्नी अश्वनी तोमर और अबलु हसन निर्दलीय उम्मीदवार हैं.
चुनाव से पहले ही बिगड़ा भाजपा प्रत्याशी का चुनावी गणित
चूंकी यहां रालोद और सपा का गठबंधन है और निर्दलीय प्रत्याशी अबलु हसन अल्पसंख्यक समुदाय से हैं इसीलिए माना जा रहा था कि अबलु हसन रालोद प्रत्याशी की अच्छी खासी वोट काट सकते हैं. जिसका फायदा बीजेपी प्रत्याशी को मिलने वाला था, लेकिन चुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी का चुनावी गणित उस समय बिगड़ गया जब देर रात्रि में अध्यक्ष पद के निर्दलिय उम्मीदवार अबलु हसन ने अपना समर्थन आरएलडी प्रत्याशी बबिता तोमर पत्नी अश्विनी तोमर को दे दिया. जिससे रालोद प्रत्याशी को अल्पसंख्यक समुदाय की अच्छी खासी वोट मिल सकती है.
हालांकि बाजार में चर्चाओ का बाजार गर्म है कि निर्दलीय प्रत्याशी अबलु हसन और रालोद प्रत्याशी के बीच अच्छे खासे लेनदेन के बाद ही ये समझौता हुआ है. जिसके बाद अबलु हसन ने अपना समर्थन बबिता अश्वनी तोमर को दिया है. समर्थन मिलने के बाद से रालोद खेमे में खुशी का माहौल नज़र आ रहा है. रालोद प्रत्याशी के पति अश्वनी तोमर ने अबलु हसन को फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत भी किया है. यही नहीं उनके साथ मौजूद सैकड़ो समर्थकों की भीड़ ने उन्हें कांधे पर बैठा लिया और जमकर ढोल नगाड़ों पर भी झूमते नज़र आए. अबलु हसन जिंदाबाद और बबिता अश्वनी तोमर जिंदाबाद के नारे लगाए गए.
टिकट को लेकर थे मतभेद अब दूर हुए
इस मामले को लेकर जब मीडिया ने अबलु हसन और अश्वनी तोमर से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हमारे बीच टिकट को लेकर आपस में थोड़ा सा मतभेद हो गया था हम तो एक ही पार्टी आरएलडी के लोग है, लेकिन अब मनमुटाव दूर हो गया है इसीलिए हमने सोचा साथ मिलकर चलेंगे चुनाव लड़ेंगे तभी कामयाबी मिलेगी, हमने बबिता तोमर जी को समर्थन दे दिया है और अब ये हमारी ऐतिहासिक जीत होगी.
https://youtu.be/EcHt_Xig2Nk










