By Election 2023: कर्नाटक के अलावा इन चार राज्यों में भी उपचुनाव के लिए डाले जा रहे वोट, यूपी और पंजाब में कांटेदार मुकाबला

Facebook
X
WhatsApp

By Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों में उपचुनाव को लेकर भी वोटिंग हो रही है. जिन राज्यों में उपचुनाव में मत डाले जा रहे हैं, उनमें यूपी की स्वार टांडा सीट और छानबे सीट, ओडिशा में झारसुगुड़ा, पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट है.

अगर हम पंजाब की राजनीति परिदृष्य में बात करें तो वहां पर कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद से जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई थी. (By Election 2023) इस सीट से कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को टिकट दिया है. पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी के बीच चारकोणीय लड़ाई की संभावना है. बीजेपी की टिकट पर इंदर इकबाल सिंह अटवाल इस सीट से चुनावी मैदान में हैं. सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी से पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू लड़ रहे हैं, शिरोमणि अकाली दल से मौजूदा विधायक डॉ सुखविंदर सिंह सुक्खी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में यह देखाना काफी दिलचस्प होगा की जालंधर लोकसभा सीट पर कौन उपचुनाव जीतता है.

यूपी में सपा-अपना दल (एस) आमने-सामने

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार टांडा और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर सपा और अपना दल (एस) के बीच मुकाबला है. स्वार टांडा सीट पर सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने की वजह से यहां पर उपचुनाव हो रहा है. वहीं. छानबे विधानसभा सीट पर जो वर्तमान विधायक थे अपना दल (एस) के राहुल कोल उनका निधन हो गया था इस वजह से यह सीट भी खाली हो गई थी.

अगर हम स्वार टांडा सीट पर लड़ाई की बात करें तो यहां पर अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी, समाजवादी पार्टी के अनुराधा चौहान, पीस पार्टी के डॉ. नाजिया सिद्दीकी और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. इसी तरह से छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) ने दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल को उम्मीदवार के रूप में उतारा है. वहीं, रिंकी कोल का मुकाबला सपा प्रत्याशी पिंकी कोल से हैं.

ओडिशा

बीजद का गढ़ ओडिशा के झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव में कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. बीजेडी से दीपाली दास तो बीजेपी के तन्खाधर त्रिपाठी लड़ रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के तरुण पांडेय भी चुनावी मैदान में हैं. दरअसल, इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास करते थे. कुछ महीने पूर्व ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके बाद से यह सीट रिक्त है.

मेघालय

वहीं, मेघालय में एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के चलते सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. यहां पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं. सिंशार लिंगदोह जोकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) से हैं, वे चुनाव मैदान में हैं.

https://youtu.be/prw6E17gkYY

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=49360

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें