Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के शहर गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की गुंडई पर राजनीति तेज हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला. कार्यकर्ताओं पर दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी के कुलपति से बदसलूकी और मारपीट का आरोप है. शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ता दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में अनियमितता के खिलाफ हंगामा, प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे. कार्यकर्ता कुलपति से बातचीत कर समस्या का समाधान चाह रहे थे. प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता दोपहर बाद तक कुलपति के कमरे से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे.
एबीपीवी कार्यकर्ताओं ने कुलपति के साथ की मारपीट
शाम 3 बजे पुलिस सुरक्षा में निकले कुलपति पर कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया. (Yogi Adityanath) सुरक्षा में तैनात पुलिस ने कुलपति को कार्यकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की. नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की भी पिटाई कर दी. सपा मुखिया ने कुलपति के साथ दुर्व्यवहार की खबर को ट्विटर पर शेयर कर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गुंडई को बीजेपी सरकार का संरक्षण प्राप्त है. आगे उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री योगी के राज में सिर्फ गुंडागर्दी का विकास हुआ है. अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विचारधारा पर करारा वार किया.
‘पुरानी विचारधारा के चलते योगी का गुंडों को संरक्षण’
उन्होंने लिखा कि अपनी पुरानी विचारधारा के चलते योगी गुंडों को संरक्षण देते हैं. ऐसे में सवाल पैदा होता है कि उत्पातियों पर कार्रवाई कर पाएगी सरकार? बता दें कि सपा मुखिया लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. उत्तर प्रदेश में घटित हो रही घटनाओं पर पैनी नजर रखनेवाले अखिलेश यादव बीजेपी सरकार को घेरने का मौका नहीं चूक रहे हैं. अपराध, महंगाई, महिला अत्याचार के बाद बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे निर्माण में अनियमितता का मुद्दा उठाकर अखिलेश यादव बीजेपी सरकार की पोल खोल चुके हैं. अब एक बार फिर उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं की आड़ में बीजेपी सरकार को असहज कर दिया है.
https://youtu.be/_zFjEK8NsWg










