Rampur News: चाइनीज मांझे से कटी मासूम की गर्दन, लगे 30 टांके; फिर उठे ‘बैन’ पर सवाल

Facebook
X
WhatsApp

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में चाइनीज मांझे ने एक बार फिर से मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। चाइनीज मांझे से एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ। यहां दो साल के मासूम की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई।

चाइनीज मांझे से गुरुवार को फिर हादसा हो गया। दो साल के मासूम की जान पर बन आई। उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। डाक्टर को उसकी गर्दन पर 30 टांके लगाने पड़े। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चौकी कुंडा निवासी फैसल बलीग खान अपने दो साल के बेटे मुस्तफा के साथ बाइक पर जा रहे थे। बेटा आगे बैठा था।

सिविल लाइन क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर डालमिया नेत्र चिकित्सालय के पास अचानक चाइनीज मांझा बच्चे की गर्दन पर आकर गिरा। उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। (Rampur News) बच्चा जोर-जोर से चीखने लगा। पिता ने बाइक रोक ली। बच्चे की हालत देख आसपास भीड़ लग गई। लोगों की मदद से पिता ने मांझे को बच्चे की गर्दन से निकाला। मासूम को लहूलुहान हालत में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने तुरंत उसका ऑपरेशन किया। बच्चे की गर्दन पर 30 टांके लगाने पड़े। इसके बाद बच्चे की जान बच सकी।

चाइनीज मांझे से जा रही है जान

चाइनीज मांझे से शहर में आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसा होने के बाद पुलिस सख्ती करती है। कई दुकानदारों को जेल भी भेज चुकी है। कुछ दिन बाद फिर चोरी छिपे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री शुरू हो जाती है।

पहले भी जा चुकी है तीन साल के मासूम की जान

दो साल पहले मुहल्ला तीतर वाली पाखड़ निवासी शाहबाज खां अपनी पत्नी व तीन साल की बेटी आमना को लेकर बाइक से नानकार गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। बिलासपुर गेट के निकट पेट्रोल पम्प के पास अचानक आमना के गले में चाइनीज मांझा फंस गया था। इससे उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा कि उनके क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री न हो। इसके लिए वे अभियान चलाकर दुकानों की चेकिंग करें।

https://youtu.be/3kb3lz4h5JY?si=iy7waydRvj1-JjaZ

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55526

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें