Meerut News: चोरी के आरोप में बच्ची को पुलिस स्टेशन के अंदर जानवरों की तरह पीटा, महिला दारोगा हुई लाइन हाजिर

Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आई है. मामले में एक किशोरी को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. मेरठ में एक महिला दारोगा ने मानवता को शर्मसार करते हुए चोरी के आरोप में एक छोटी बच्ची के साथ बर्बरता की हद पार कर दी है. दरअसल चोरी के आरोप में एक बच्ची को थाने लाकर महिला दारोगा ने उसे जानवरों की तरह पीट दिया. जिसके बाद परिजन इसकी शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे हैं.

मिल रही जानकारी के अनुसार मेरठ में एक छोटी बच्ची जहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी वहां कुछ समान चोरी हो गया था. जिस मामले के थाने पहुंचने पर महिला दारोगा पद्मावती ने बच्ची को पुलिस स्टेशन बुलाकर उसे बेरहमी से पीट दिया. इस दौरान मार के कारण दर्द से चीखती बच्ची को देख महिला दरोगा का दिल नहीं पसीजा और उसे जानवरों की तरह पीटा गया.

परिजनों ने की एसएसपी से शिकायत

फिलहाल बच्ची के साथ हुई इस बर्बरता को देख परिजनों का दिल दहल गया. जिसके बाद परिजन अपनी शिकायत लेकर मेरठ एसएसपी ऑफिस पहुंचे. परिजनों ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मुलाकात कर मामले की जानकारी देते हुए महिला दरोगा की बर्बरता की कहानी उन्हें सुनाई. इस दौरान एसएसपी रोहित सिंह ने कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा पद्मावती को लाइन हाजिर कर दिया.

महिला दरोगा हुई लाइन हाजिर

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि ‘छोटी बच्ची को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटने का आरोप महिला दरोगा पद्मावती पर लगाया गया है. जिस मामले में महिला दरोगा पद्मावती को लाइन हाजिर किया गया है और मामले में एक्शन लेते हुए इसकी जांच सीओ किठौर रूपाली राय को सौंप दी गई है.’

https://youtu.be/eVL424kDQb4?si=efPsKVy1FEChb9k7

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/high-courts-new-order-even-parents-cannot-refuse-children-living-in-a-live-in-relationship-even-if-the-partner-is-of-a-different-religion/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें