Janmashtami 2023: मखमली सिंहासन होगा…जर्मन सिल्वर के झूले में झूलेंगे लड्डू गोपाल, उत्सव मनाने को तैयार लोग

Facebook
X
WhatsApp

Janmashtami 2023: ताजनगरी आगरा में कान्हा के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक पोशाक और सामान हैं। मखमली सिंहासन, तकिया, बिस्तर, पलंग, सोफा है। प्रसिद्ध गायक बादशाह के नाम पर बादशाह वाला चश्मा है। गर्मी से बचाने के लिए कूलर हैं। जर्मन सिल्वर का बना झूला है। डस्ट मार्बल के लड्डू गोपाल भी देखने को मिले।

अपने लड्डू गोपाल को कुछ अलग दिखाने के लिए श्रद्धालु लुहार गली, मनकामेश्वर गली में उमड़ रहे हैं। इस बाजार में श्रीकृष्ण की पोशाकों और अन्य सामान के लिए थोक दुकानें हैं। जर्मन सिल्वर के बने चमकते हुए झूले की मांग काफी है। यह साढ़े सात हजार रुपये से शुरू हो रहा है।

कान्हा के लिए मखमली बिस्तर, सिंहासन, तकिया लोगों ने काफी खरीदा है। इसके अलावा हिंडोले की भी मांग रही। -सलोनी जैन, दुकान संचालक, लोहार गली

अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी, डस्ट मार्बल की मूर्तियां, चश्मा, जूतियां, शीशा-कंघा, मोटर साइकिल, पतंग आदि की मांग रही। जर्मन सिल्वर झूले की खासियत यह है कि न ये टूटेगा और न काला पड़ेगा। इसकी भी मांग रही। – मयंक मिश्रा, दुकान संचालक, मनकामेश्वर वाली गली
कान्हा जी को गर्मी से बचाने के लिए कूलर की खूब मांग रही। इसके अलावा चारपाई, शृंगार के लिए लड्डू गोपाल के केश, मुकुट की लोगों ने खरीदारी की। -दीपक, दुकान संचालक, मनकामेश्वर वाली गली

ये है कीमत
पलंग- 90 से 200 रुपये तकसोफा- 90 से 500 रुपये तक

डस्ट मार्बल की मूर्तियां- 250 से लेकर 530 रुपये तकअमेरिकन डायमंड ज्लेवरी- 980 रुपये तक
चश्मा, जूतियां, पतंग, साइकिल , मोटर साइकिल, कंघा- 50 रुपये में
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा-वृंदावन के कई इलाकों में वाहन प्रतिबंधित, आने से पहले देख लें रूट प्लान

चांदी के वर्क में गुलकंद, गिरी का खाएंगे पान

जन्माष्टमी पर कान्हा जी को भोग में पान भी चढ़ाया जाता है। इसलिए अभी से जन्माष्टमी के लिए गुलकंद, गीरी, कत्था, लोंग, चांदी के वर्क के पान की बुकिंग चल रही है। -नवीन दत्त, दुकान संचालक, मनकामेश्वर वाली गली

https://youtu.be/APFSLNY-Tas?si=WJ5mbDSoCqbPkXOt

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/sonia-gandhi-former-congress-president-sonia-gandhi-wrote-a-letter-to-pm-modi-asking-this-thing/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें