Roorkee Accident: खानपुर से लक्सर की ओर जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

Facebook
X
WhatsApp

Roorkee Accident: खानपुर से लक्सर की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। युवकों की मौत की खबर के बाद उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

मंगलवार रात लगभग तीन बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर कस्बे के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। (Roorkee Accident) खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल ( 29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को लक्सर के अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत बिगड़ने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि प्रथम दृश्य झपकी आने के चलते सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला लगता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

https://youtu.be/0y15GiuRK4M?si=p8Ar9deJazGJuQuo

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/dog-attack-case-case-of-childs-death-due-to-dog-bite-fir-registered-against-four-people/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें