MUNGER: बिहार में उफान पर गंगा, मुंगेर के निचले इलाकों में घुसा पानी; हाई अलर्ट पर प्रशासन

Facebook
X
WhatsApp

MUNGER: बिहार के मुंगेर में एक बार फिर से गंगा उफान पर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से इलाके के लोगों में डर का माहौल है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 36.69 मीटर रहा। गंगा नदी का जलस्तर यहां खतरे के निशान से 2.64 मीटर नीचे है।

मुंगेर में गंगा का वार्निंग लेवल 38.33 मीटर और खतरे का निशान 39.33 मीटर है। अभी बाढ़ की संभावना नहीं दिख रही है, लेकिन जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके में गंगा का पानी फैलने लगा है। जलस्तर कम-अधिक होने के चलते गंगा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट है।

जिले में गंगा से सटे क्षेत्रों में अलर्ट जारी

जमालपुर प्रखंड की पांच पंचायतों में गंगा का पानी फैल गया है। इसी तरह की स्थिति सदर और बरियारपुर प्रखंड की है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की वजह से बहियार व खेतों में लगी फसलें डूब गई हैं।

बताया जाता है कि जमालपुर प्रखंड की सिंघिया, परहम, इंद्ररुख पश्चिमी, रामपुर कला व इटहरी पंचायत में हर साल लोग बाढ़ की त्रासदी झेलते हैं। अभी बाढ़ भी नहीं आया पर पानी खेतों में फैलने लगा है।
खेत डूबने से पशुओं का चारा भी मिलना मुश्किल हो गया है। पशुपालकों और किसानों को इधर-उधर चारा के लिए भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि गंगा किनारे बसे पंचायत व खेत बहियार में लगी फसलें हर साल गंगा के पानी बढ़ जाने के कारण प्रभावित होता है।

मुंगरे में विभिन्न पंचायत, निचले इलाकों सहित खलिहान व बहियार में लगी फसल गंगा के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो जाने से मवेशियों के चारे के लिए उत्पन्न समस्या को देखते हुए ग्रामीण इलाके की महिलाएं शहर की ओर रूख कर रहीं हैं।

जमालपुर के रेल कॉलोनी से हर दिन प्रभावित इलाके से दर्जनों की संख्या में महिला पहुंचकर चारा लेकर पशुओं के लिए ले जाती है।

वॉर्निंग लेवल से दूर है गंगा का जलस्तर

जिले में गंगा का जलस्तर अभी 36.69 मीटर है। यह वार्निंग लेवल से 38.33 से अभी काफी दूर है। भले ही यह आंकड़ें लोगों के लिए राहत दे रही है पर जिला प्रशासन लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

गंगा का जलस्तर कम-अधिक होने की वजह से गंगा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया- सीओ

जमालपुर सीओ अरशद मदनी ने कहा कि जमालपुर प्रखंड की पांच पंचायतों में गंगा का पानी फैल गया है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की नजर है। गंगा किनारे बसे गांव में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

सीओ ने कहा कि ग्रामीण जनप्रतिनिधि से भी गंगा के बढ़ते जलस्तर पर विशेष नजर रखने की बात कही है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।

https://youtu.be/TprghenPdmM?si=ya0UNuSxACHzaYP3

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55849

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें