Unnao Rape Case: माखी कांड की रेप पीड़िता के पति का वीडियो वायरल, कहा- शादी के बाद से हूं मानसिक प्रताड़ना का शिकार

Facebook
X
WhatsApp

Unnao Rape Case: उन्नाव में बहुतचर्चित माखी कांड पीड़िता के पति का इस बार एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में पीड़िता के परिजनों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उसने कहा कि अब उसे रहने नहीं दिया जा रहा है और सेंगर का करीबी आदमी बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर 4 मिनट 30 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में रेप पीड़िता के पति ने कहा कि शादी के बाद से आज तक उनके परिवार और रिश्तेदार के लोगों ने मानसिक प्रताड़ित किया है.

माखी कांड पीड़िता के पति का वीडियो वायरल

पीड़िता के पति ने कहा, “मैं प्रताड़ना से परेशान हो चुका हूं और इन लोगों को कमीशन से मिले घर मिला है. उस घर में पीड़िता को भी नहीं रहने दिया जा रहा है. (Unnao Rape Case) इनकी मां बहन और रिश्तेदार आए दिन गाली गलौज करते हैं और कहते हैं कि मैं सेंगर का आदमी हूं, मैं चुनौती दे रहा हूं कि सेंगर का आदमी होने की सीबीआई से जांच करवा लें. जांच में दोषी पाए जाने पर मुझे कड़ी सजा दें. अगर मैं निर्दोष साबित होता हूं तो मानहानि का दावा भी ठोकूंगा.”

पीड़िता के परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप

उन्होंने आगे कहा, “साथ रहने की बात करता हूं तो कहते हैं कि फैसला कोर्ट करेगा. उसने बताया कि गर्भवती होने के बाद पत्नी के पारिवारिक लोगों ने घर से भगा दिया है हम और पति पत्नी दोनों दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं. सीआरपीएफ भी साथ नहीं रहने देते. पीड़िता के मुआवजे को परिवारवालों ने रख लिया है. मुझे अपना घर चलाने में समस्या हो रही है. कृप्या मुझे न्याय दिया जाए.”

बता दें कि साल 2017 में पीड़िता ने कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रेप और अपहरण का आरोप लगाया था. रेप कांड 28 जुलाई 2019 को एक बार फिर उस वक्त सुर्खियों में आया जब रेप पीड़िता की कार रास्ते में ट्रक से टकरा गई थी. हादसे में रेप पीड़िता की चाची और मौसी ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया.

https://youtu.be/Qe7_80eLmks?si=E0uK7P83eieu8tOZ

ये भी पढ़े- https://crimecomplaint.com/up-news-lawyers-strike-ends-bar-council-calls-off-strike-after-formation-of-6-member-committee/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें