Etah: कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने गई पुलिस ने महिला और बच्चे को किया प्रताड़ित

Etah: कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने गई पुलिस ने महिला और बच्चे को किया प्रताड़ित
Facebook
X
WhatsApp

Etah: एटा के राजा का रामपुर थाना कस्वा में पुलिस की बर्बरता से महिला और मासूम बच्चे परेशान हो गए। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस ने महिला को जबरन घसीटकर निकाला। महिला बार-बार मिन्नते करती रही, लेकिन महिला सिपाहियों का दिल नहीं पसीजा। महिला सिपाहियों ने महिला के गोद से मासूम बच्चे को छीनकर दूर कर दिया। बच्चे भी रोते-बिलखते रहे और महिला भी करती रही बार-बार मिन्नते, लेकिन फिर भी तीनों महिला सिपाहियों का दिल नहीं पसीजा।

पुलिस कर्मियों ने अपने कारनामों को छुपाने के लिए पत्रकारों के मोबाइल भी छीने और ढक्के-मुक्की की। (Etah) इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला और मासूम बच्चे की बेबसी साफ झलक रही है।

Etah: CO का बयान

इस मामले पर राजा का रामपुर थाना प्रभारी सुधांशु शेखर का कहना है कि पुलिस कोर्ट का अनुपालन कराने गई थी। पुलिस ने किसी को नहीं घसीटा है। महिला ने खुद घर से निकलने से मना कर दिया था। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने उसे घर से बाहर निकाला।

मानवाधिकार संगठनों ने जताई नाराजगी

मानवाधिकार संगठनों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला और बच्चे के साथ बर्बरता की है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

https://youtu.be/94LlIUmUXj4?si=OS44SdO6S3n3RGxy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें