Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में नाबालिग छात्रा का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में नाबालिग छात्रा का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को एक नाबालिग छात्रा का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा का शव गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला था। छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय छात्रा सोमवार को मदरसे में पढ़ने गई थी। (Lakhimpur Kheri News) जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने छात्रा को रमुवापुर गांव के पास मोहन सिंह के गन्ने के खेत में मृत अवस्था में पाया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों से पूछताछ की है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा की मौत से इलाके में गुस्सा है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने कई टीमों का गठन किया

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका है। पुलिस ने कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

साहा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

report-Pankaj rajput

https://youtu.be/9NHp89-pZhg?si=2jHCFK8Hxb5nM7pT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें