Raebareli: जिलाधिकारी ने थाना दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं, दिए निर्देश

Raebareli: जिलाधिकारी ने थाना दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं, दिए निर्देश
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli: रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ थाना दिवस पर कोतवाली नगर और कोतवाली महाराजगंज में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि भू-राजस्व के मामले में संयुक्त टीम बनाकर मामले की जांच की जाए और मौका मुयाना करने के उपरांत ही समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को एक ही कार्य के लिए बार-बार दौड़ाया ना जाए। महिला संबंधी प्रकारणो में तत्काल कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी के सामने पानी, बिजली, सड़क,सुरक्षा संबंधी मामले आए। (Raebareli) जिसे उन्होंने निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

थाना दिवस पर कुल 150 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का संज्ञान लिया और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा।

Raebareli: थाना दिवस पर आई प्रमुख समस्याएं

भूमि विवाद
बिजली कनेक्शन
पानी की समस्या
सड़क की समस्या
महिला उत्पीड़न
अपराध
जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

ब्यूरो चीफ- राम सुमेर

https://youtu.be/ITZTuUefnUk?si=KZHctietCoarYyya

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें