Petrol Diesel Prices Today: दिवाली से पहले इन शहरों में पेट्रोल के दामों में लगी आग ,जानिए अपने शहर के नए दाम

दिवाली से पहले इन शहरों में पेट्रोल के दामों में लगी आग ,जानिए अपने शहर के नए दाम
Facebook
X
WhatsApp

Petrol Diesel Prices Today: दिवाली से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. सबसे ज्यादा महंगा हुआ है महाराष्ट्र में, जहां पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, ओडिशा, केरल, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल पर दाम बढ़े हैं.

Petrol Diesel Prices Today:देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

Petrol Diesel Prices Today:देश के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट आज

लखनऊ- पेट्रोल 96.36 रुपये और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर
पटना- पेट्रोल 107.74 रुपये और डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर
पोर्टब्‍लेयर- पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
नोएडा- पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद- 96.44 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

image

आपको बता दें कि पहले रूस-यूक्रेन और अब हमास-इजराइल के बीच छिड़ी जंग ने ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों को काफी हद तक प्रभावित किया है. इजराइल-हमास वॉर की वजह से सप्लाई चेन बाधित होने से कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचता है तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है. अगर ऐसा हुआ तो इसका असर भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ेंगा. पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छुएंगी, जिसकी वजह से रोजमर्रा की चीजों की कीमत आम आदमी के बजट से बाहर चली जाएंगी.

सरकार से मांग

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी से आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा. पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के इस्तेमाल में कमी आएगी, जिससे परिवहन लागत बढ़ेगी. इससे खाने-पीने, सब्जियों, फलों आदि की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. आम आदमी पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए सरकार से मांग है कि वह पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करे. इससे आम आदमी को राहत मिलेगी और महंगाई से निपटने में मदद मिलेगी.

https://youtu.be/95Ilf9Ijc9s?si=IkVQVD-03d0SAINJ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें