UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत देते हुए रोडवेज बसों का किराया घटाने का फैसला किया है। शीतकाल में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित 3 गुणा 2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर किराया 1.47 रुपये, 2 गुणा 2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित शयनयान का किराया 2.33 रुपये, और वॉल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। (UP News) ये संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी।
उन्होंने बताया कि लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने की वजह से परिवहन निगम को किराया कम करने का निर्देश दिया गया है। (UP News) साथ ही शीतकाल में कम खर्च पर ठंड से बचाव के साथ यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा।
UP News: 25 नवंबर को मांस की दुकान बंद रखने का फरमान
बता दें कि योगी सरकार ने इससे पहले लिए गए अहम फैसले में 25 नवंबर को मांस की दुकानों को बंद रखने का फरमान सुनाया है। (UP News) उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित रहेगा। सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से जारी किया गया है। पत्र में आदेश दिया गया है कि साधु टीएल वासवानी की जंयती पर प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में स्लॉटर हाउस और मांस-मीट की दुकानें बंद रहेंगी।
योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। शीतकाल में यात्रियों को किराए में 10% की छूट मिलेगी। इससे यात्रियों को कम खर्च में यात्रा करने में मदद मिलेगी।










