Unnao News : उन्नाव में बाइक सवारों पर पलटा डंपर, दोनों युवको दर्दनाक की मौत

Unnao News : उन्नाव में बाइक सवारों पर पलटा डंपर, दोनों युवको दर्दनाक की मौत
Facebook
X
WhatsApp

Unnao News : यूपी के जिले उन्नाव में आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जनपद में एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बाइक सवारों के ऊपर पलट गया। बाइक सवार डंपर के नीचे दब गए। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के किशोरीखेड़ा के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से किसी काम से जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक डंपर के नीचे दब गए। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।

Unnao News

Unnao News : हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया।

image 5

Unnao News : पुलिस ने डंपर चालक को लिया हिरासत

पुलिस के मुताबिक, डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।इस हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने मांग की है कि सड़कों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। ताकि इस तरह के हादसे ना हों।

https://youtu.be/OLPWmIRdj9c?si=5AVkKZneKa-Q4IZ5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें