Moradabad News: मुरादाबाद के दिल्ली रामपुर राजमार्ग पर स्टेशन के सामने बना इस्लामिया मुस्लिम मुसाफिरखाना पिछले चार दशकों से मुरादाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुसाफिरखाने को नगर निगम की जगह पर अवैध रूप से बनाया गया है और इसका 30 लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया है।
अवैध मस्जिदों और मदरसों पर रोक लगाए बिहार सरकार- गिरिराज सिंह. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/yXvAgyZOiT
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 1, 2023
नगर निगम की कर वसूली टीम ने गुरुवार शाम को मुसाफिरखाने को सील कर दिया और नोटिस चस्पा कर दिया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि मुसाफिरखाने संचालक को बार-बार तकादा करने पर भी टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने मुसाफिरखाने को सील कर दिया है।
Moradabad News: दुकानों को अभी सील नहीं किया गया
मुसाफिर खाने के गेट पर बनी लगभग 3 दर्जन दुकानों को अभी सील नहीं किया गया है। इन दुकानदारों को दो दिन की मोहलत दी गई है कि वह दुकानों का कर नगर निगम में जमा कर रसीद प्राप्त कर लें।
मुसाफिरखाना काफी बड़ी जगह में स्थित है और ये मुरादाबाद स्मार्ट सिटी की राह में भी रोड़ा बन रहा है। नगर निगम का कहना है कि मुसाफिरखाना जल्द से जल्द खाली कर दिया जाएगा।










