UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के बरेली जिले में पुलिसकर्मियों पर एक किसान की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस वालों को किसान के जुआरी होने का शक था। घटना 8 नवंबर को बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद गांव में हुई थी। आरोप है कि सरदार नगर चौकी की पुलिस टीम जुआ खेलने के लिए एक खेत में छापेमारी करने गई थी। इस दौरान टीम ने खेत से लौट रहे किसान संतोष शर्मा को रोका और उनसे जुआरियों के नाम पूछे। संतोष ने नाम बताने से इनकार कर दिया, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
एंटी करप्शन की रडार पर गहलोत का करीबी, आईएएस से हो सकती है पूछताछ. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/KdHKNrEyS0
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 9, 2023
UP News: पीट-पीटकर बेहोश कर दिया गया
पीट-पीटकर संतोष को बेहोश कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में एसएसपी सुशील घुले चंद्रभान ने दो उपनिरीक्षकों समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एसके पांडे ने कहा कि अगर आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम एसएसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए 13 दिसंबर तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने किसान की निर्दोष हत्या की है।









