UP News: सपा विधायक अतुल प्रधान पिछले एक सप्ताह से निजी अस्पतालों के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को भाकियू नेता राकेश टिकैत ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। टिकैत ने कहा कि अतुल प्रधान ठीक मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में मरीजों से मनमाने तरीके से बिल वसूले जाते हैं।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 9, 2023
कई बार तो मरीजों को जानबूझकर गलत इलाज दिया जाता है। टिकैत ने कहा कि डॉक्टर भगवान माने जाते हैं, लेकिन उन्हें अपने इस पेशे को व्यापार नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को इतना ही करना चाहिए कि उनका काम चलता रहे और एक अस्पताल बना लें।
UP News: स्पताल में मरीजों की ऑक्सीजन हटाकर उन्हें मारा गया
टिकैत ने कहा कि कोरोना काल में कई निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत हुई। उन्होंने एक अस्पताल का नाम लिए बगैर कहा कि उस अस्पताल में 350 लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि नए मरीजों को भर्ती करने के लिए उस अस्पताल में मरीजों की ऑक्सीजन हटाकर उन्हें मारा गया।
टिकैत ने प्रशासन से कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का समाधान होना जरूरी है। अतुल प्रधान ने कहा कि वह इस आंदोलन को तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि निजी अस्पतालों में इलाज की दरें तय की जाएं।









