Sitapur News : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले से टकराई कार , मचा हड़कंप……

Sitapur News: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले से टकराई कार , मचा हड़कंप......
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News : उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की एक गाड़ी का सोमवार को सीतापुर जिले के मानपारा के पास सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने काफिले की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

Sitapur News : बाल-बाल बचे दोनों कार सवार

जानकारी के अनुसार, हरनाम सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी मड़ियांवा लखनऊ अपने साले की लड़की के विवाह में शामिल होने किंधौलिया गांव आये थे और रविवार रात वापस लखनऊ लौट रहे थे। बताते हैं तभी नेशनल हाइवे पर मानपरा के निकट हाइवे पर कट से कार को मोड़ते समय हाइवे से सीतापुर की ओर से आ रही यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार किरण सिंह (45), शौर्य (14) जोकि टाटा जेस्ट गाड़ी में सवार थे बाल-बाल बच गए।

sitapur news

लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की गाड़ी तथा दूसरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों गाड़ियों को क्रेन की सहायता से कोतवाली पहुंचाया। पुलिस का दावा है कि जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। वह गाड़ी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की थी किंतु वित्त मंत्री सुरेश खन्ना उस गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे के मानपारा के निकट जहां पर एक्सीडेंट हुआ। वहां कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा है जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शायद इसी का नतीजा है कि आज सुबह के वित्त मंत्री के काफिले की गाड़ी भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

सीतापुर: कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की गाड़ी से टकराई कार, हादसे में दो लोग हुए घायल, हड़कंप

Sitapur News : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया ट्वीट

हादसे के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर कहा कि “सीतापुर में मेरे काफिले की एक गाड़ी से एक कार की टक्कर हो गई। दोनों कार सवार सुरक्षित हैं। दुर्घटना की वजह से किसी को कोई चोट नहीं आई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें।” इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सड़कों पर अनियंत्रित वाहन और लापरवाही से गाड़ी चलाना दुर्घटनाओं का कारण बनता है। सरकार को सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

https://youtu.be/4ongVviLdtE?si=XH-BbAgApdqGPCOn

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें