Government Job: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, कल से कर सकते हैं आवेदन

Government Job: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, कल से कर सकते हैं आवेदन
Facebook
X
WhatsApp

Government Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आवेदन प्रक्रिया कल, 14 दिसंबर 2023 से शुरू होगी और 1 जनवरी 2024 तक चलेगी.

आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन करना होगा. नागरिक पुलिस और पीएससी में खेल कोटे के तहत कुल 546 खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों में आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 और आरक्षी पीएसी के 174 शामिल हैं. अभ्यर्थी यूपी पुलिस पुलिस प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन को चेक कर सकते हैं.

Government Job: 400 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

आवेदन करने वाले युवा का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य हैं. साथ ही अभ्यर्थी के पास नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर संबंधित खेल प्रतियोगिता का प्रमाणा पत्र भी होना चाहिए. उम्र सीमा 1 जुलाई 2023 को 18 वर्ष हो और 22 वर्ष से अधिक न हो. नियमानुसा आयु सीमा में अभ्यर्थियों को छूट भी दी जाएगी. आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं. लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर देने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा. परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा और कट ऑफ 60% होगा. शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के तीन इवेंट शामिल होंगे. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 है.

https://youtu.be/DGRcyZRWvs0?si=GMOtwWr9X2zwz2E3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें