Noida News : प्रेम कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। प्रेम में जुनूनियत होती है, इसका एक उदाहरण आज हम आपके सामने भी पेश कर रहे हैं। दरअसल, यूपी के हाई-फाई शहर नोएडा मे एक दंपति की पर्शियन बिल्ली घर से गायब हो गयी। दोनों को ही बिल्ली से इस कदर प्रेम था कि खाना-पीना भूल कर बस अपनी बिल्ली ‘चीकू’ को खोज रहे हैं। इसके न केवल खुद भटक रहे बल्कि जगह जगह पर बैनर पोस्टर लगाया। एक लाख रुपए का इनाम भी रखा है।
गोवा पुलिस ने 4 साल के बच्चे की हत्या की आरोपी AI कंपनी की महिला CEO को कोर्ट में पेश किया. #india24x7livetv #NewsUpdate #goa pic.twitter.com/I2yssKmM66
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 9, 2024
Noida News : जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार ये बिल्ली नोएडा के सेक्टर 62 में एक अपार्टमेंट में रहने वाले अजय कुमार और उनकी पत्नी की है। कहना है कि बिल्ली उनके घर के सदस्य की तरह है। ये बिल्ली ने उनको उनके खास दोस्त द्वारा दी गयी थी। पिछले 15 दिनों से पर्शियन ब्रीड की बिल्ली उनके घर से गायब हो गई। इसे ढूंढने के लिए नोएडा में सेक्टर 62 में टॉट मॉल समेत हर घर गली और सभी जगहों पर पोस्टर चिपकाएं हैं। पोस्टर में उन्होंने ने बिल्ली की फोटो और चीकू की डिटेल को पोस्टर पर लिखा है। बताया कि बिल्ली का अदरक वाला रंग है। गले में पट्टा है। गले में सफेद बाल हैं। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि यदि कोई बिल्ली को देखे तो तत्काल जानकारी दें। उन्होंने ये आश्वासन दिलाया है कि जो बिल्ली को खोजकर लायेगा, उसे एक लाख रुपए इनाम में देंगे। अजय कुमार ने जारी पोस्टर में लिखवाया कि जो भी व्यक्ति उनकी बिल्ली की जानकारी देगा, उसे एक लाख रुपये इनाम देंगे। उन्होंने पोस्टर में नंबर लिखा है।

Noida News : पहले भी दिखा ऐसा जानवर प्रेम
इससे पहले भी लोगों का कुछ ऐसा ही जानवर प्रेम देखने को मिला है। बीते महीने जबलपुर के अशोक पांडेय की फीमेल डॉग घर से गायब हो गई। इस पर उन्होंने पहले तो खोज की लेकिन जब कोई पता नहीं मिला तो एक लाख रुपए इनाम घोषित कर दिया था। इसी कड़ी में यूपी के एक अधिकारी का कुत्ता गायब हो गया था। इस पर उन्होंने अपने कुत्ते को खोजने के लिए कई टीमों को लगा दिया था। जानवरों के प्रति भी लोगों का ऐसा लगाव प्रेम को परिभाषित करता है।










