Hindalco: हिण्डाल्को ने सड़क सुरक्षा माह का जोरदार आगाज किया

Hindalco: हिण्डाल्को ने सड़क सुरक्षा माह का जोरदार आगाज किया
Facebook
X
WhatsApp

रेणुकूट। हिण्डाल्को हमेशा से अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरुक रहा है। फिर वो भले प्लांट के अंदर हो फिर बाहर। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु हिण्डाल्को में प्लांट के अंदर काम करने से लेकर सड़क पर चलने के दौरान सख्त नियम तय किये गए हैं जिनका पालन करना नितांत आवश्यक है। इसी कड़ी में हिण्डाल्को ने सड़क सुरक्षा माह का जोरदार आगाज़ किया है जहां हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने सुरक्षा शपथ लेकर सुरक्षा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Hindalco

इस अवसर पर श्री जसबीर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करना है। (Hindalco) उन्होंने कहा कि अधिकतर मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं से होती है। अपनी एवं अपने परिवार को दृष्टिगत रखते हुए हमेशा हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं। वहीं स्मेल्टर हेड श्री जे.पी. नायक ने कहा कि अधिकतर वाहन दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरटेक करने, सीट बेल्ट का उपयोग ना करने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने से होती है। (Hindalco) इन बातों का ख्याल रख कर सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। वहीं एल्युमिना हेड श्री एन. एन. रॉय ने कहा कि जब भी वाहन चलाएं तो वैध दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें और हे परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर ही वाहन चलायें।
नवागत सुरक्षा प्रमुख कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.) ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करवाने हेतु महत्वपूर्ण अभियान है। इसका उद्देश्य सड़क के नियमों का पालन करवाना है क्योंकि परिवार का जिम्मेदार व्यक्ति आजीविका उपार्जन के लिए घर से बाहर आना-जाना करते हैं। (Hindalco) स्वयं की जिम्मेदारी है कि वह सावधानी रखें, हेलमेट पहनकर वाहन चलायें और यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने पर सुरक्षा विभाग की टीम को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम अवसर पर उपस्थितजनों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सिक्योरिटी विभाग के प्रबमधक मेजर देवेन्द्र ओंकार (सेनि.) ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें जागरूकता रैली, जगह-जगह पर सड़क सुरक्षा संबंधित कार्यक्रम के माध्यम से यातायात के नियमों के बारे जागरूक करना, नुक्कड़ नाटक, (Hindalco) ड्राइविंग सम्बंधित जानकारी, कर्मचारियों के लिए सड़क सुरक्षा ब्रीफिंग, स्पॉट क्विज, ड्राइवर के लिए नेत्र परीक्षण, सड़क सुरक्षा सम्बंधित सामग्री का वितरण, स्कूल के बच्चों के लिए ड्राइंग कॉम्पटीशन, स्लोगन, क्विज जैसी प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर हिण्डाल्को के कर्मचारी व वरिष्ठ अधिकारी समेत सुरक्षा विभाग के सभी सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/ZBJyR5lMiRw?si=bfCy7pZF2FXf8IJB

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें