Mukesh Ambani Antilia : 22 जनवरी का दिन यानी कि आज का दिन, जी हां! आज वही दिन है, जिसका पिछले ना जाने कितने वर्षों से लोगों ने इंतजार किया था। राम लला आखिरकार अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं, बस अब कुछ ही वक्त बाद, इस ऐतिहासिक पल का पूरे देश के लोग गवाह बनेंगे। राम जी के आगमन की खुशी सिर्फ देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रही है.

चारों तरफ एक अलग ही माहौल है, देश के कोने-कोने को दुल्हन की तरह सजाया गया है, वहीं अब कुछ तस्वीरें देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की भी सामने आईं हुईं हैं। राम जी के आगमन की खुशी में एंटीलिया हाउस को बेहद ही खास अंदाज में सजाया गया है, आइए आपको उसकी कुछ खूबसूरत झलकियां दिखाते हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बस से नीचे उतरे राहुल गांधी, भीड़ ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे. #india24x7livetv #NewsUpdate #BharatJodoNayaYatra #RahulGandhi pic.twitter.com/kZeM3mV7Gb
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 21, 2024
Mukesh Ambani Antilia : राम नाम से सजा मुकेश अंबानी का एंटीलिया हाउस
मुकेश अंबानी के एंटीलिया हाउस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहें हैं, जो भी देख रहा है, बस देखता रह जा रहा है, क्योंकि इतने खास अंदाज में एंटीलिया को सजाया ही गया, कि लोग अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहें हैं। अब आपको यदि एंटीलिया की सजावट के बारे में बताएं तो पूरे एंटीलिया में बेहद ही खास लाईटों की सजावट की गई है, कहीं जय श्री राम लिखा हुआ है, तो कहीं दिया जलती नजर आ रही है। पूरा एंटीलिया हाउस राम नाम के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। यही नहीं! घर के बाहर भी पेड़ों पर खूबसूरत लाईटों से सजावट की गई है, साथ ही राम नाम का सनातन फ्लैग भी लगा दिखाई दे रहा है। मुकेश अंबानी के एंटीलिया हाउस में हुई इतनी शानदार सजावट देख हर कोई स्तब्ध रह गया है।

Mukesh Ambani Antilia : अयोध्या पहुचेंगे मुकेश अंबानी

सोमवार यानी कि आज का दिन पूरे भारतवासी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए बेहद खास है। राम लला की अयोध्या में राम प्रतिष्ठा होने जा रही है, इस खास दिन पर कई नामचिन्ह लोगों को निमंत्रण भेजा गया है, उनमें से एक मुकेश अंबानी भी हैं। मुकेश अंबानी को पूरे परिवार सहित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रित किया गया है और वे अपने परिवार के साथ अयोध्या में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराने वाले हैं।

Mukesh Ambani Antilia : एंटीलिया की सजावट देखने पहुंच रहें लोग
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को इतने खास अंदाज में सजाया गया है कि बहुत से लोग महज इसकी सजावट देखने के लिए पहुंच रहें हैं, यही नहीं! बहुत से लोग तस्वीरें भी खिंचवा रहें हैं, सोशल मीडिया पर एंटीलिया हाउस की बहुत ही तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें राम नाम से सजे एंटीलिया हाउस की चमक धमक देखते बन रही है।










