Bilkis Bano Gangrape Case : बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों ने किया सरेंडर, खारिज हो गई थी सजा माफी

Bilkis Bano Gangrape Case : बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों ने किया सरेंडर, खारिज हो गई थी सजा माफी
Facebook
X
WhatsApp

Bilkis Bano Gangrape Case : गुजरात दंगों के दौरान हुए चर्चित बिलकिस बानो गैंगरेप केस के सभी दोषियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। रविवार देर रात 11 दोषी दो वाहनों में सवार होकर दाहोद जिले के सिंगवाड से गोधरा उप-जेल पहुंचे। आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Bilkis Bano Gangrape Case : 11 दोषियों ने किया सरेंडर

दरअसल, 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार द्वारा सभी दोषियों को समय से पहले रिहा करने के फैसले को पलट दिया था। कोर्ट ने सभी दोषियों से दो हफ्ते के भीतर यानी 21 जनवरी तक सरेंडर करने के लिए कहा था। सरेंडर करने वाले 11 दोषियों में जसवंत नाई, गोविंद नाई, शैलेश भट्ट, राध्येशम शाह, बिपिन चंद्र जोशी, केसरभाई वोहनिया, प्रदीप मोर्दहिया, बकाभाई वोहनिया, राजूभाई सोनी, मितेश भट्ट और रमेश चंदना शामिल हैं। इनमें बकाभाई वोहनिया को छोड़कर बाकी दसों ने आत्मसमर्पण के समय में बढ़ोतरी की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में पिछले दिनों याचिका दायर की थी।

Bilkis Bano Gangrape Case

इनकी ओर से किसी ने माता-पिता के देखभाल करने, किसी ने पैर की सर्जरी कराने, किसी ने फसलों की कटाई करने और किसी ने बेटे की शादी का कारण बताकर आत्मसमर्पण करने के लिए और समय दिए जाने की गुहार लगाई थी। 19 जनवरी को कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया और 21 जनवरी तक सभी को सरेंडर करने को कहा।

image 528

Bilkis Bano Gangrape Case : 15 अगस्त 2022 को जेल से रिहा हुए थे दोषी

बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों को 15 अगस्त 2022 को गुजरात सरकार ने सरकारी सजा माफी देते हुए गोधरा जेल से रिहा कर दिया था। पीड़िता बिलकिस बानो समेत कई अन्य लोगों ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

image 527

30 नवंबर 2022 को गुजरात सरकार के फैसले के खिलाफ बिलकिस बानो ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। तकरीबन 13-14 माह बाद कोर्ट ने बीते 8 जनवरी को फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार के फैसले को पलट दिया। इस दौरान अदालत ने गुजरात सरकार को जमकर फटकार भी लगाई थी। इस आदेश के बाद बिलकिस के गांव में जमकर पटाखे फूटे। वहीं, बिलकिस ने कहा कि आज मेरा नया साल शुरू हुआ है और पिछले डेढ़ साल में पहली बार मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है।

https://youtu.be/PKdK0rU5FzE?si=c7W2YVZswjurm4ow

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें