Sitapur News: सीतापुर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

Sitapur News: सीतापुर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: सीतापुर। 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरे देश में शोभा यात्रा निकाल कर खुशियां मनाई गई। अयोध्या में रामलला का ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि वैश्विक उत्सव बन गया। दुनिया भर में लाखों लोगों ने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का जश्न मनाया। (Sitapur News) लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा अर्चन किया।

इसी क्रम में एलिया ब्लाक के हरिकिशुनपुर गांव में राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा में राम रथ, भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

Sitapur News

शोभा यात्रा के दौरान राम भक्तों ने जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। (Sitapur News) शोभा यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। जहां राम भक्तों ने भगवान राम की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने कहा कि हम हिंदुओं के लिए इससे ज्यादा खुशी का कोई दूसरा दिन नहीं हो सकता। (Sitapur News) यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य का दिन है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने से हिंदू समाज को एक नई ताकत मिली है।

महासचिव प्रदीप हिंदू ने भी अपने मुखारबिंदु से ग्रामीणों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर राम मंदिर के निर्माण में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे राष्ट्र के लिए एक आस्था का प्रतीक है।

रिपोर्ट- सूरज राठौर

https://youtu.be/WP71eChjjQY?si=2EfbXLpuAwae9bn2

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें