Maharashtra: सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु हिण्डाल्को में निकाली गई बाइक रैली

Maharashtra: सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु हिण्डाल्को में निकाली गई बाइक रैली
Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra

Maharashtra: हिण्डाल्को में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों, स्कूली बच्चों व रेणुकूट वासियों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरुकता के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार, दिनांक 23 जनवरी को हिण्डाल्को माल में सड़क सुरक्षा सम्बन्धित उपकरणों एवं चिन्हों की एक प्रदर्शनी का आयोजन हिण्डाल्को सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। (Maharashtra) प्रातः हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश एवं क्लस्टर एच.आर. प्रमुख श्री जसबीर सिंह ने फीता काटकर उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हिण्डाल्को के सुरक्षा प्रमुख कर्नल (सेoनिo) रोहित शर्मा एवं मेजर (सेoनिo) देवेन्द्र ओंकार ने प्रदर्शनी में दर्शाई गई सुरक्षा उपकरणों एवं सड़क में यातायात के समय सड़क किनारे लगे सुरक्षा चिन्हों के बारे में श्री नागेश एवं श्री जसबीर सिंह को जानकारी दी। (Maharashtra) श्री नागेश, श्री जसबीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे विशालकाय बोर्ड पर सुरक्षा संदेश लिखकर सभी को सड़क पर यातायात के समय सभी सुरक्षा नियमों के पालन व सुरक्षा उपकरणों को धारण करने हेतु प्रेरित किया।
इसके उपरांत श्री नागेश, श्री जसबीर सिंह, कर्नल (सेoनिo) रोहित शर्मा, श्री यशवंत कुमार, मेजर (सेoनिo) देवेन्द्र ओंकार ने गुब्बारे उड़ाकर एवं झण्डा दिखाकर सड़क सुरक्षा बाइक रैली का शुभारंभ किया। (Maharashtra) हाथों में सुरक्षा सम्बन्धित स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ बड़ी संख्या में संस्थान के सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों ने हिण्डाल्को रामलीला मैदान से बाइक रैली प्रारंभ कर पूरे कालोनी का चक्कर लगाते हुए लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों के महत्व को बताते हुए जागरुक किया।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/CFFemzQDWb0?si=lrqYU1YDL9cVqW_O

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें