Lucknow News: राजधानी लखनऊ (Lucknow News) से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा की 9वें फ्लोर से नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक छात्रा की शिनाख्त 24 वर्षीय श्रुति वर्मा के रूप मे हुई है। श्रुति लखनऊ में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त श्रुति शराब के नशे में धुत थी और बालकनी में खड़े होकर अपनी दोस्त से बातचीत कर रही थी, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई।
25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए… असम सीएम से बोले राहुल गांधी. #india24x7livetv #NewsUpdate #RahulGandhi pic.twitter.com/QRkxtyBVU9
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 24, 2024
पुलिस ने बताया कि छात्रा मंगलवार को अपनी फैमिली फ्रेंड के साथ पार्टी करने के बाद अपार्टमेंट के बालकनी में अपने दोस्त के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। इस दौरान वह शराब के नशे में थी और सिगरेट पी रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Lucknow News: सुसाइड या मर्डर पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त नहीं थे और न ही शरीर पर ऐसे कोई निशान था, जिससे देखकर लगे कि गिरने से पहले किसी तरह का संघर्ष हुआ हो। श्रुति के परिवार की तरफ से भी अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। हालांकि, इसके बावजूद पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से घटना की जांच कर रही है।
पुलिस जल्द घटना को लेकर श्रुति वर्मा के परिजनों के अलावा उसके दोस्तों से भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने उसके साथ पार्टी की थी। पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट के 9वें फ्लोर को सील कर दिया है, जहां श्रुति रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कई और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।









