Raebareli: रायबरेली की सड़कों पर उतरे DM और SP, दुकानदारों से की बात

Raebareli: रायबरेली की सड़कों पर उतरे DM और SP, दुकानदारों से की बात
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli: रायबरेली जिले के जिलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज शहर की सड़कों पर उतरकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। (Raebareli) इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बात की और उनसे CCTV कैमरा लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखकर पुलिस को तुरंत सूचित करें।

Raebareli

जिलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि रायबरेली में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। (Raebareli) इसके लिए हम सभी का सहयोग जरूरी है। दुकानदारों से अपील है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरे लगवाएं। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति की सूचना स्थानीय थाने में या 112 नंबर पर जरूर दें। पुलिस आपकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पटरी दुकानदारों से भी बात की। (Raebareli) उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा होने पर सीधे संपर्क करने की सलाह दी।

इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी तरह से सतर्क रहें और किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं।

रिपोर्ट- राम सुमेर

https://youtu.be/Yi4CEX4UeXQ?si=zBifRjos_Z-OzxRV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें