UP News : उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बीच आज शनिवार (27 जनवरी) को सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को 11 सीटें दी गई हैं। ये जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दी है।
Lucknow : नहीं रहे पद्मश्री डॉ. नित्यानंद, रह चुके हैं भारतीय औषधि अनुसंधान के प्रमुख, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार. #india24x7livetv #NewsUpdate #Lucknow pic.twitter.com/XiJnBVCAqE
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 27, 2024
UP News: अखिलेश यादव ने दी जानकारी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
UP News : RLD को मिली हैं सात सीटें

उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रही कांग्रेस को अखिलेश यादव ने 11 सीटें देने की घोषणा कर दी है। इससे पहले अखिलेश यादव राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को भी सात सीटें देने की घोषणा की थी। इससे यह तय हो गया है कि समाजवादी पार्टी 80 में 62 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, बाकी की 18 सीटों पर उनके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे।
UP News : सीटों के एलान पर क्या बोले-कांग्रेस प्रवक्ता

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की पहली बैठक में ही यह तय कर दिया गया था कि हमारा उद्देश्य देश के संविधान को और आम आदमी के अधिकारों को बचाना है, क्योंकि इन 9 सालों में भाजपा की जनवीरोधी नीतियों की वजह से बेरोजगारी चरम पर है। मंहगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भाजपा किसानों नौजवानों के लिए काम न करके सिर्फ अपने उद्योगपति मित्र के लिए काम रही है, आज इसी वजह से भाजपा के उद्योगपति मित्र की आमदनी 1600 करोड़ रुपए प्रतिदिन,ृ और आम आदमी की आमदनी सिर्फ 27 रुपए, ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते लोगों के अधिकारों की रक्षा को कांग्रेस की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है बढ़ जाती है, गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कोआर्डिनेशन कमेटी सीट वार चर्चा कर रही है, अभी 11 सीटों की स्थित साफ हुई है आगे अन्य सीटों पर भी तय होते ही आपको सूचित करेंगें।









