Lucknow News: आज भाजपा अवध क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित की गई बैठक

Lucknow News: आज भाजपा अवध क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित की गई बैठक
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी (Lucknow News) अवध क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ के द्वारा आज एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा जी ने की। बैठक में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी भी उपस्थित रहे। कमलेश मिश्रा जी, विभाग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी के साथ सभी विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित किया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विधि प्रकोष्ठ की तैयारियों की समीक्षा की गई। श्री श्रीवास्तव जी ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ को चुनावों में भाजपा के पक्ष में जनमत तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ को चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ लोगों को कानूनी जागरूकता भी प्रदान करनी होगी।

Lucknow News: भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विधि प्रकोष्ठ विभिन्न जनसभाओं और रैलियों में भाग लेकर भाजपा के चुनावी संकल्पों को लोगों तक पहुंचाएगा। इसके अलावा, विधि प्रकोष्ठ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को कानूनी जानकारी भी प्रदान करेगा। बैठक में भाजपा अवध क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा जी, लखनऊ बार अध्यक्ष श्री सुरेश पाण्डे जी, अवध सह संयोजक एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा जी श्री विनोद शुक्ला जी, श्री विनय पटेल जी आईटी संयोजक श्री मानस मित्रा जी सहित अवध क्षेत्र के सभी जिला संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहें।

https://youtu.be/h5S1qCCYfeQ?si=J8WoUp1DS_dOhUur

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें