Land For Job Scam Case : तेजस्वी को जारी हो चुके हैं तीन समन ,पटना में लालू प्रसाद यादव से हो सकती है पूछताछ

Land For Job Scam Case : तेजस्वी को जारी हो चुके हैं तीन समन ,पटना में लालू प्रसाद यादव से हो सकती है पूछताछ
Facebook
X
WhatsApp

Land For Job Scam Case : बिहार में बड़े सियासी उलटफेर के बीच लालू परिवार के खिलाफ चल रहे लैंड फॉर जॉब स्कैम केस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस मामले में आरोपी बनाए गए राजद सुप्रीमो के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज यानी सोमवार 29 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे। आज उन्हें एजेंसी के दिल्ली स्थित दफ्तर में हाजिर होना था लेकिन वे पटना में ही हैं।

चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, बड़ी बेटी मीसा भारती और छोटी बेटी हेमा यादव को ईडी ने आरोपी बनाया है। एक तरह से पूरा यादव कुनबा सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहा है।

Land For Job Scam Case : तेजस्वी को जारी हो चुके हैं तीन समन

Land For Job Case: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं लालू यादव, नौकरी के बदले जमीन मामले में होगी पूछताछ

लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में प्रवर्तन निदेशालय पूर्व डिप्टी सीएम को तीन बार समन जारी कर चुका है। हालिया समन 19 जनवरी को जारी किया गया था। एजेंसी के एक अधिकारी ने पटना स्थित राजद नेता के आवास पर जाकर उनके सुरक्षाकर्मी को तीसरा समन हाथों हाथ रिसीव कराया था। इससे पहले 5 जनवरी को और 22 दिसंबर को ईडी ने तेजस्वी को समन जारी किया था।

Land For Job Scam Case : लालू यादव से आज पटना में हो सकती है पूछताछ

इस बीच एक और बड़ी खबर ये आई है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से लैंड फॉर जॉब केस में पूछताछ के लिए ईडी अधिकारियों की एक टीम 29 जनवरी की सुबह पटना पहुंची है। पहले उनसे पूछताछ दिल्ली स्थित दफ्तर में होनी थी लेकिन अब पटना में ही उनसे पूछताछ की जाएगी। एजेंसी के सूत्रों की मानें तो आज सुबह 11 बजे ईडी की टीम राबड़ी आवास पर लालू यादव से पूछताछ करने पहुंच सकती है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय राजद सुप्रीमो को भी अब तक तीन समन जारी कर चुकी है।

Land For Job Scam Case (Photo:Social Media)

Land For Job Scam Case : राबड़ी, मीसा को कोर्ट में पेश होने का आदेश

सीएम नीतीश कुमार के एकबार फिर पलटी मारने से बिहार की सत्ता से बेदखल हुई आरजेडी के प्रथम परिवार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में लालू फैमिली की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब दिल्ली की कोर्ट ने ईडी के आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए राबड़ी देवी, हेमा यादव, मीसा भारती, अमित काटयाल, हृदयनंद चौधरी और अन्य को 9 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा। लोकसभा चुनाव से पहले लालू परिवार घिरता नजर आ रहा है।

image 675

Land For Job Scam Case : क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम ?

image 676

लैंड फॉर जॉब स्कैम यूपीए के कार्यकाल से जुड़ा हुआ मामला है, जब केंद्र में लालू यादव रेल मंत्री हुआ करते थे। उन पर आरोप है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने महंगी जमीनें अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर लिखवाई। इस घोटाले का खुलासा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने किया था। इस मामले की जांच सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी कर रही है। अब तक इस मामले पर चुप्पी साधे रखने वाले जदयू नेता अब राजद पर नौकरी के बदले जमीन लिखवाने का आरोप लगाकर हमलावर हैं, जो बिहार के बदले सियासी हालात को दर्शाता है।

https://youtu.be/XOgN2xzv3Is?si=QNeOrTYC4p_ghY9i

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें